SHIVPURI NEWS - मगरमच्छ को लाठी की दम पर गांव बाहर करने की कोशिश,वीडियो वायरल-रेस्क्यू किया

पिछोर। खबर शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के बामौरकला थाना सीमा में रहने वाले पिपरा ढंगा गांव के मजरे से मिल रही है कि सोमवार की शाम एक मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत फैली गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंच वन अमले ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

जानकारी के अनुसार मजरे के किनारे नदी से निकलकर एक पांच फीट का मगरमच्छ गांव के छोटे तालाब तक पहुंची गया। सोमवार की शाम 5 बजे मगरमच्छ को सबसे पहले गांव के बच्चों ने देखा साथ ही बच्चों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ को लाठी के सहारे गांव से बाहर करने का प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ गांव की और ही बढ़ता रहा। सुरक्षा के लिहाज से इसकी सूचना तत्काल गांव के चौकीदार ने बामौरकला थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल वन विभाग की टीम को बुलाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू शुरू करवाया करीब दो जानते की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू में किया गया। मगरमच्छ को सुरक्षित वापस नदी में छोड़ दिया गया है।