SHIVPURI NEWS - रिटायर्ड पटवारी ने किया सुसाइड,जवान बेटे की मौत के बाद परेशान-लिखा पीड़ा है

शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाली विजय पुरम कॉलोनी में निवास करने वाले एक रिटायर्ड पटवारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पटवारी ने अपना एक सुसाइड नोट भी छोडा है।  जिसमें अपनी पीड़ा का उल्लेख करते हुए लिखा है कि में अपनी शारीरिक पीड़ा से परेशान हूं। अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।

शिवपुरी शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर कॉलोनी के रहने वाले ज्ञानी चंद्र गुप्ता पुत्र बद्री प्रसाद गुप्ता उम्र 92 वर्ष को सोमवार की शाम जिला अस्पताल में परिजन लेकर पहुचे थे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि ज्ञानी चंद्र गुप्ता के एक बेटा एक बेटी थी। बेटे धर्मेंद्र गुप्ता की मौत करीब 12 वर्ष पहले कैंसर बीमारी के चलते हो गई थी। इसके बाद रिटायर्ड पटवारी ज्ञानी चंद्र गुप्ता को भी बीमारी ने अपनी चपेट में ले लिया था। इसी के चलते रिटायर पटवारी ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।