शिवपुरी। शिवपुरी जिले में ग्वालियर के अधिवक्ता अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित रूप से की गई विवादित टिप्पणी के बाद भीम आर्मी आक्रोशित है। भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष चांद खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सीधे तौर पर अधिवक्ता को शिवपुरी आने की चुनौती दी है,लेकिन शिवपुरी में आज एडवोकेट अनिल मिश्रा और कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन भी दिया,लेकिन भीम आर्मी के चांद खान गायब रहे।
सोशल पर जारी वीडियो में चांद खान ने कहा कि ग्वालियर से एक पाखंडी और मानसिक रूप से विक्षिप्त वकील अनिल मिश्रा शिवपुरी आ रहा है। चांद खान का कहना है कि मैं उस वकील से कहना चाहता हूँ कि तू बस एक बार शिवपुरी की धरती पर कदम रख, भीम आर्मी का एक-एक कार्यकर्ता तेरा ऐसा स्वागत करेगा कि तू जिंदगी भर याद रखेगा।
कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील भी की थी
चांद खान ने आरोप लगाया कि उक्त अधिवक्ता ने संविधान निर्माता बाबा साहब के खिलाफ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। वीडियो के अंत में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे भारी संख्या में इस स्वागत के लिए तैयार रहें।