SHIVPURI NEWS- महिला को डसा सांप ने, चौथे दिन बिगड़ी उसकी तबीयत-अस्पताल में भर्ती हालत स्थिर

Bhopal Samachar
मोहन सिंह शिवपुरी। पोहरी विधानसभा के बैराड़ थाना की सीमा में आने वाले जरिया कला में निवास करने वाली विवाहिता को सांप ने काट लिया,परिजन उसे सीधे अस्पताल ना ले जाते हुए झांड फूक में लगे रहे। बताया जा रहा है कि जब महिला को झाड़ फूंक से राहत नही मिली और उसकी तबीयत अधिक खराब होने लगी उसके बाद परिजनो ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम जरियाकला की रहने वाली संध्या शर्मा उम्र 30 साल पति देव प्रकाश शर्मा उम्र 34 साल थाना बैराड जिला शिवपुरी 14 जुलाई को अपने बच्चों के साथ घर के बाहर शाम लगभग 7 बजे घूम रही थी तभी अचानक से घूमते समय पैर मे कुछ कांटा सा चुभा,उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी।

इसके बाद परिजनों ने उसे देखा तो उसके पैर में सांप के काटने का निशान था उसके बाद परिजन उसे दूल्हा देव धौरिया ले गए,जहां उसे झाड़ फूक से सही करने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि आज सांप के काटने के चौथे दिन बाद महिला की तबीयत अचानक फिर बिगड़ने लगी। जिसके बाद आज दोपहर परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है,इस प्रकरण में महिला को सांप के काटने के तीन दिन तक कुछ नहीं हुआ उसके बाद अचानक से फिर उसकी तबीयत बिगड़ गई।