SHIVPURI TOPPERS - 12वीं क्लास की स्टेट टॉप सूची में 5 बच्चे और 10वीं क्लास के 3,पढिए

Bhopal Samachar

शिवपुरी। मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल का आज 12वीं और 10वीं क्लास का फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ है। इस रिजल्ट में प्रदेश की टॉप 10 सूची में 12वीं क्लास के 5 बच्चों ने अपना स्थान पक्का किया हैं। वही घोषित 10वीं के रिजल्ट में 3 बच्चों ने प्रदेश स्तर की प्रावीण्य सूची में नाम आया है।

गणित संकाय में बालक उमावि कोलारस की स्टूडेंट श्रुति जैन के 484 अंक के साथ प्रदेश की टॉप सूची में 8वां स्थान पर है। सीमा कॉन्वेंट स्कूल करैरा की छात्रा के 483 अंक के साथ प्रदेश में 9वां स्थान आया है। दिलकेश धाकड पुत्र मंगल धाकड उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी के स्टूडेंट के 482 अंक के साथ 10वां स्थान आया है।

इसी प्रकार कृषि संकाय में प्रियंका पुत्री सुघर सिंह रावत मॉडल उमावि शिवपुरी की स्टूडेंट के 481 अंक आए है इस कारण प्रदेश में 3 स्थान प्राप्त हुआ है वही स्नेहा पुत्री संतोष ओझा मॉडल विद्यालय सीएम राईज स्कूल शिवपुरी की स्टूडेंट के 479 अंक है स्नेहा का प्रदेश की टॉप टेन सूची में 5वां स्थान है।

इसी प्रकार घोषित 10वीं क्लास के घोषित रिजल्ट में जगदंबा पुत्र शिवराज यादव स्टूडेंट संस्कार ग्लोबल स्कूल बदरवास के 492 अंक है,इस कारण प्रदेश की टॉप टेन सूची में 9वां स्थान प्राप्त हुआ है। पूर्वी पुत्री दीपक तिवारी स्टूडेंट चाणक्य एकेडमी स्कूल कोलारस के 491 अंक है इनको प्रवीण सूची में 10वां स्थान रहा है। वही शिवपुरी शहर के गीता पब्लिक स्कूल शिवपुरी के प्रिंस पुत्र लोकेंद्र धाकड के 491 अंक है यह भी प्रदेश की टॉप टेन सूची में 10वां स्थान पर रहे है।