SHIVPURI NEWS- हरियाली तीज पर हुई शहर में बारिश, अभी तक जिले मे 327.24 मिमी औसत वर्षा दर्ज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज हरियाली तीज पर आज दोपहर शहर में आधा घंटा तेज बारिश हुई,शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक तक 327.24 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 221.51 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।

भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 442.40 मि.मी., बैराड़ में 144 मि.मी., पोहरी में 372.50 मि.मी., नरवर में 293 मि.मी., करैरा में 288.30 मि.मी., पिछोर में 363 मि.मी., कोलारस 268 मि.मी., बदरवास में 439.70 मि.मी. तथा खनियाधाना में 334 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।