SHIVPURI NEWS- मंत्री राजे के जन्मदिन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को किया सम्मानित

शिवपुरी। एडवोकेट विकास श्रीवास्तव भाजपा युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी करेरा मित्र मंडल द्वारा मध्य प्रदेश की कैबिनेट मंत्री (खेल एवं युवा कल्याण विभाग) श्रीमंत महाराज साहब यशोधरा राजे सिंधिया जी के जन्मदिवस पर शिवपुरी शहर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पुष्पहार श्रीफल मिठाई भेंट कर सम्मान किया।

सभी सम्मानित आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनों ने महाराज साहब के जन्म दिवस पर उन्हें बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी, उनकी लंबी आयु हेतु ईश्वर से प्रार्थना की वह स्वस्थ रहें उन्नति पथ पर अग्रसर रहें।