SHIVPURI NEWS- विश्व योग दिवस: दून स्कूल परिसर में “ हार्टफुलनेस” ने कराया योग और ध्यान

शिवपुरी। जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक, रेडिएन्ट एवं दून पब्लिक स्कूल द्वारा "योग एवं ध्यान" कर विश्व योग दिवस मनाया। जेसीआई अध्यक्ष जेएफएम अनु मित्तल, आईपीपी-जेएफएम किरण उप्पल,सचिव एचजीएफ कविता अरोरा, उपाध्यक्ष जेसी मंजू शाक्य, मीना दुबे,शिल्पा दुबे, जेसी सारिका रघुवंशी, मेंबर्स सीमा वर्मा डाँ. खुशी खान (डायरेक्टर दून स्कूल) शाहिद खान (डायरेक्टर दून स्कूल) समस्त स्टाफ एवं छात्रों ने सामूहिक रूप से हार्टफुलनेस की योगा टेनर ज्योति सेन के मार्गदर्शन में योग किया वहीं डाँ. श्रीमती साधना रघुवंशी के मार्गदर्शन में ध्यान क्रिया की।

मानवता का संदेश दें, योग करें
अखलाक खान ने योग से मानवता पर परिचर्चा करते हुए कहा दुनिया के सभी धर्म इंसानियत,प्रेम,बंधुत्व सिखाते हैं फिर भी नफरत, वैमनस्यता,तनाव आधुनिक तकनीक का गलत इस्तेमाल मानवता के लिए खतरा बन गए है। ऐसे माहौल में सकारात्मक विचारों का प्रवाह कर मानवता के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग-ध्यान का प्रसार किया जाना चाहिए। इस तरह की कसरत और मेडिटेशन से मन शांत होता है व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक तौर पर स्वस्थ रहता है।

आपने योग के आइंस्टीन योग के पितामह कहे जाने वाले महर्षि पतंजलि को याद किया तथा संस्कृत के महाकवि भर्तृहरि की चौपाई सुनाकर योग के महत्व को प्रतिपादित किया। शाहिद खान डायरेक्टर रेडिऐन्ट एवं दून स्कूल ने बताया कि 27 सितम्बर 2014 को भारत के प्रधानमंत्री ने यूनाइटेड नेशन जनरल ऐसेम्वली में प्रस्ताव रखा था जिसे स्वीकार कर 21 जून को प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

ध्यान आत्मा की खुराक है डाँ. साधना रघुवंशी
शरीर के बीमार पडने पर दवाइयों एवं उपयुक्त भोजन लेते है उसी तरह आत्मा के शुद्वीकरण की खुराक "ध्यान" हैं योग एवं ध्यान के नियमित अभ्यास से हमें दवाइयों की आवश्यकता ही नही पडेगी। प्राध्यापक डाँ. साधना रघुवंशी ने सामूहिक ध्यान कराकर माहौल को शांतिमय बना दिया।

जेसीआई शिवपुरी डायनेमिक की अध्यक्ष जेएफएम अनु मित्तल आईपीपी-जेएफएम किरण उप्पल, सचिव एचजीएफ कविता अरोरा एवं पदाधिकारियों ने योगा टेªनर ज्योति सेन,डाँ. साधना रघुवंशी, डाँ. खुशी खान को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्प भेंट कर अभिनन्दन किया। आभार रेडिऐन्ट, दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शाहिद खान एवं जेसीआई डायनेमिक की अध्यक्ष अनु मित्तल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अखलाक खान ने किया।