शिवपुरी। खबर शिवपुरी की जनसुनवाई से मिल रही है। जहां हर्रई गांव को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कहा कि हर्रई पंचायत के रोजगार सहायक और सचिव के द्वारा लोगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। साथ ही अपनी मनमर्जी के काम करने के आरोप लगाए है। रोजगार सहायक एवं सचिव के द्वारा ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। आज ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर को शिकायत दोनों का हटाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पोहरी जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम हर्रई के ग्रामीणों के द्वारा कलेक्टर के आवेदन देते हुए बताया की ग्राम के रोजगार सहायक शिवकुमार गोस्वामी और पंचयात सचिव अवधेश जाटव द्वारा अपनी मनमाफिक काम किया जाता है। इनके द्वारा ग्रामवासियों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रखा जा रहा है। किसी काम के लिए इनके पास जाते है। तो यह हम लोगों को वहां से भागा देते है।
बोलते है काम नहीं होगा तुम लोगों और शिकायत करो तुम लोगों की शिकायत से हमारा कुछ नही होने वाला है। हमारा सिस्टम पहले से ही सेट है। कोई हमारा बालवांका नही कर सकता है। जो करना है करो तुम लोग तुम्हारी कोई नहीं सुनेगा। शिवकुमार गोस्वामी और अवधेश जाटव दोनो ही पंचायत में निवास नही करते है। जबकि शिवकुमार गोस्वामी शिवपुरी में निवास करते है।
वही अवधेश जाटव बैराड़ के भदौरा में निवास करते है। ऐसा क्या है रोजगार सहायक शिवकुमार गोस्वामी और सचिव अवधेश की खिलाफ इतनी शिकायत का पुलिंदा है। बावजूद आज कि किसी भी अधिकारी ने इन दोनों को ऊपर किसी भी की कोई कार्यवाही की जहमत की है।
मुख्यमंत्री की भी नहीं सुनते रोजगार सहायक सचिव
मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जाने वाली लाड़ली बहना योजना को लेकर 10 जून के हर जगह ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को टीवी पर लाइव प्रसारण दिखाया जाना था। पर रोजगार सहायक और सचिव की मनमानी के चलते नहीं किया गया बल्कि इनके द्वारा उस दिन पंचायत भवन का ताला लगाकर घूमने के लिए चले गए थे।
जब इनकी शिकायत पोहरी एसडीएम को फोन पर की गई तो मौके पर पहुंचे तहसीलदार वीके शर्मा ने जांच कर पंचनामा बनाकर ग्रामीणों से ले गए जब इस संबध में रोजगार सहायक शिवकुमार गोस्वामी और पंचायत सचिव से जानकारी चाही तो इनके द्वारा बताया की हमारे द्वारा प्रोग्राम दूसरों गांव में कराया गया था।
जब कि हर्रई में लाइट नहीं थी। जब इस संबंध में बिजली वितरण कंपनी से बात की गई तो उन्होंने बताया हमारे द्वार हर्रई में कोई लाइट नहीं बंद की गई। रोजगार सहायक और सचिव के द्वारा कोई भी सबूत न दिखा पाये की इनके द्वारा कही कोई भी प्रोग्राम कराया गया। कलेक्टर से शिकायत करते हुए ग्रामीण संजय तोमर, जयपाल सिंह तोमर नेताजी,जसवंत यादव,चंद्रपाल सिंह जादौन,सभा राम परिहार ने दोनों को हर्रई से हटाने की मांग की है।
