SHIVPURI NEWS- रन्नौद में गोबर के ढेर से अचानक निकला काला सांप, मनोज को काट लिया-दोनो की मौत

कोलारस। खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना सीमा में आने वाले एक गांव से मिल रही है कि बीते रोज अपनी खेत में खाद डालने के लिए खाद को ट्रैक्टर में लोडिंग करते समय सांप ने एक युवक को डस लिया,जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार खरहे बीजरी के पास स्थित सीता नगर में निवास करने वाला मनोज लोधी उम्र 32 साल जानकी लाल लोधी गुरुवार की शाम लगभग 6 बजे अपने खेतो में गोबर की खाद डालनी थी। इसलिए मनोज एक ट्रैक्टर में खाद भर रहा था ट्रैक्टर से खाद लोड कर फिर वह अपने खेतो में डालता।

बताया जा रहा है कि गोबर की खाद के ढेर से मनोज और उसके साथी फावड़े और तसले से खाद भरकर ट्रैक्टर की ट्रॉली में लीड कर रहे थे,तभी गोबर की खाद से अचानक से निकले एक सांप ने मनोज के पैर में डस लिया। सांप को डसते हुए सभी ने देखा था। सांप के काटते ही मनोज की तबीयत बिगड़ने लगी।

तत्काल उसे एक प्राइवेट कार में जिला अस्पताल ले जाया गया,लेकिन कोलारस के पूरनखेडी टोल के पास ही मनोज की मौत हो गईं। मनोज के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहॉ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मनोज के भतीजे रवि कुमार लोधी ने बताया कि चाचा को काटने वाला सांप बहुत ही फुर्तीला था सांप काला और 6 फुट लंबा था पलक झपकते ही उसने चाचा के पैर में इतनी तेज काटा कि पाव से खून निकलने लगा। हम बिना देर किए चाचा को शिवपुरी लेकर आए,लेकिन चाचा के शरीर ने पूरनखेडी टोल पर आकर हरकत करना बंद कर दी थी। मनोज के साथ आए अन्य लोगो ने कहा कि अगर यह सांप को नही मारते तो शायद मनोज बच जाता इतनी तेजी से जहर नहीं फैलता।