शिवपुरी। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में तेंदुए की संख्या अधिक हैं,हालांकि कभी भी नेशनल पार्क प्रबंधन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है लेकिन आंकड़ा 100 के पार बताया जाता है। तेंदुओ की संख्या अधिक होने के कारण तेंदुआ कभी पार्क की सीमा से बहार निकल जाते है ओर सडको पर देखे जाते हैं। वही नरवर क्षेत्र के कुछ गांवों से तेंदुए के द्धारा छोटे जानवरो की शिकार करने की खबर भी आती रहती है।
शिवपुरी जिले की अमोला घाटी,शिवपुरी नरवर मार्ग पर तेंदुआ सबसे अधिक दिखाई देते है। बीते दिनो फिर सड़क पर स्पॉट हुआ है। उसका वीडियो भी सोशल पर वायरल हो रही है। तेंदुआ अमोला घाटी पर शिकार की घात लगाए बैठा था।
तेंदुए का वीडियो बनाने वाले पवन दांगी ने बताया कि गुरुवार रात वह दतिया से अपने गांव पचावली थाना रन्नौद कार में सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह अमोला घाटी पहुंचे थे तभी उन्हें सड़क किनारे एक तेंदुआ बैठा हुआ दिखाई दिया था। तेंदुआ शिकार पर घात लगाए बैठा हुआ था। जब तेंदुए पर कार की लाइट पड़ी तो वह जंगल मे समा गया।
बता दें कि अमोला घाटी में पहले भी तेंदुए को स्पॉट किया गया है माधव नेशनल पार्क में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। हाईवे नजदीक होने के वजह से इस क्षेत्र में तब तेंदुआ देखा जाने लगा है।
बाघ और चीता का नहीं हुआ दीदार
बता दें माधव नेशनल पार्क में अब तीन बाघों को बसाया गया है। इसके अतिरिक्त कूनो नेशनल पार्क से निकलकर पवन और आशा नाम की चीता माधव नेशनल पार्क में कुछ दिन गुजार चुके हैं। लेकिन लोगों को अब तक दीदार नहीं हो सका है। यही वजह कि लोगों के सामने जब भी तेंदुआ आ जाता है लोग तेंदुए में बाघ और चीता की झलक देखते हैं।
