शिवपुरी। खबर कोलारस के बदरवास थाना सीमा से मिल रही है कि थाना सीमा में आने वाले ब्रहम्मथाना गांव में अपनी पत्नी को लेने पहुंचे दामाद और ससुर की मारपीट बहू के मायके वालों ने कर दी। वही बहू ने बताया कि उसके ससुरालियो ने उसके घर पर पत्थर बरसाए उसके पिता और चाचा के यहां चोटे आई है। पुलिस ने दोनो पक्षो की फरियाद पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास के चितारा गांव में रहने वाले राजकुमार जाटव उम्र 24 साल की शादी ब्रहम्मथाना गांव में रहने वाली निशा जाटव के साथ 2021 में हुई थी। राजकुमार ने बताया कि वह उसकी पत्नि निशा गुना के ओमकार कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रहे है। राजकुमार के अनुसार उसकी पत्नी निशा घंटो किसी के साथ फोन पर चिपकी रहती है,मेरे मना करने पर लड़ने पर उतारू हो जाती है और मायके चली जाती है।
रविकुमार जाटव ने बताया कि निशा रूठकर अपने मायके चली गई थी,इसके बाद में उसे लेने गया था तो मेरे ससुर ने मेरे साथ उसे भेजा नही। उसके बाद मेरे पिताजी लेने गए तो उन्होने निशा को भेजने से मना कर दिया। उसके बाद में वहां पहुंचा तो मेरा ससुर ने गालियाँ देने लगा। जब उसने मना किया तो ससुर और अन्य लोगो ने मिलकर मेरे और मेरे पिता की मारपीट कर दी। उसने सिर में लठ्ठ मारा तो वह घायल हो गए और जिला चिकित्सालय में भर्ती है।
शादी के बाद पता चली पति और ससुरालवालों की नीयत
राजकुमार की पत्नी निशा ने बताया कि मुझे शादी के दिन ही मेरे पति और ससुर जनों की नियत का पता चला जब मेरे पति ने 25 हजार रुपये फाड़े थे। लेकिन मेरे पिता ने उस दिन कुछ नहीं कहा, क्योंकि कोई बाप अपनी बेटी का घर उजाड़ना नहीं चाहता, ऐसा ही मेरे पिता जी ने किया। उन्होंने शादी के दिन मेरे ससुराल वालों से कुछ भी नहीं कहा और खुशी खुशी मेरी शादी कर दी।
शादी के बाद से रोज मारते थे दहेज को लेकर ताने
निशा ने बताया कि मेरा पति और मेरे ससुराल वाले मुझे शादी के बाद से ताने मारने शुरू कर दिये। और मुझे रोज टॉर्चर करते रहते थे, कहते थे कि तेरे बाप ने तुझे दिया ही क्या हैं। और इसी बात को लेकर मेरा पति मेरे साथ मारपीट भी करता था। जिसके बाद कई बार में अपने मायके जाती थी। तो मेरा पति मुझे लेने पहुंच जाता था। जिसके बाद में भी सोचती थी कि वह मेरा पति हैं, मुझे घर वापस जाना चाहिए तो मैं अपने पिता को मना लेती थी और घर वापस आ जाता थी।
बीएससी नर्सिगं कर रही हैं निशा की
बताया जा रहा हैं कि निशा बीएससी नर्सिंग कर रही हैं और वह शादी के कुछ दिनों बाद से ही गुना में रहती थी और अपनी ससुराल भी आती जाती रहती थी। निशा ने बताया कि जब में कॉलेज जाती थी, तब भी मेरा पति मुझ पर शक करता था। और अगर में अपने घर पर अपनी मम्मी, पापा, चाचा-चाची किसी के भी बात करती थी तो वह मुझ पर शक करता था, और चाहता था कि में अपने घरवालों से बिल्कुल भी बात ना करूं। इसी बात पर भी कई बात विवाद होता रहता था।
निशा ने बताया मेरे पति और ससुरालियों ने मिलकर मेरे घर पर पत्थर फेके,और मेरे परिवार के साथ मारपीट की है। घटना की जानकारी बदरवास पुलिस को दी है।
