कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना सीमा मे स्थित देहरदा-ईसागढ़ मार्ग पर गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अलावदी गांव के पास स्थित भूमि ढाबे के समीप की है, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।
काम से लौटते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, खतौरा निवासी नारायण सिंह कुशवाह 60 वर्ष अपने साथी कमलेबश कुशवाह के साथ एजवारा गांव गए हुए थे। गुरुवार को जब वे अपना काम निपटाकर बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी भूमि ढाबे के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर काफी दूर जाकर गिरे।
एक की मौत, दूसरा जिला अस्पताल रेफर
हादसे के तुरंत बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों घायलों को तत्काल बदरवास स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद नारायण सिंह कुशवाह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल कमलेश कुशवाह की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इंदार थाना पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने मृतक नारायण सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार वाहन व उसके चालक की तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की योजना बना रही है।