SHIVPURI NEWS- सरपंच की बीच रास्ते में रोककर मारपीट, भागवत के भंडारे में जा रहे थे:मामला दर्ज

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात सरपंच के साथ मारपीट का मामला सामने आया। सरपंच ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। करैरा थाना पुलिस ने दो लोगों पर मारपीट की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रामनगर गधाई का सरपंच मनोज कुशवाह अपने चचेरे भाई होतम कुशवाह के साथ बाइक पर सवार होकर भागवत में भंडारा खाने जा रहे थे। सरपंच मनोज कुशवाह ने बताया कि बाइक को होतम चला रहा था इसी दौरान गांव की पुलिया के पास सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे मनोज जोशी ने बाइक के सामने बाइक अड़ा दी और होतम को गाली बकते हुए बोला - कि तेरी बाइक की लाइट के फोकस के कारण में गिर गया होता। जिससे मेरा शराब का नशा खराब हो गया है। अब तुझे शराब के लिए पैसे देने होंगे।

जब होतम और मैंने पैसे देने से मना कर दिया तो शराब के नशे धुत्त मनोज जोशी आगबबूला हो गया है और गालियां बकने लगा इतने में पीछे से मनोज का भाई रोहित जोशी भी आ गया। दोनों ने मिलकर लाठी-डंडों से मेरी होतम की मारपीट कर दी। जैसे-तैसे हम मौके से जान बचाकर भागे इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है।