SHIVPURI NEWS- पिछोर-खनियाधाना को जिला बनाने की मांग तेज,पंजाब सिंह ने शुरू किया आंदोलन तेज

शिवम पाण्डेय। शिवपुरी जिले के दो टूकडे की मांग अब तेज हो चुकी है। पिछोर-खनियाधानां को जिले का दर्जा देने के लिए जन आंदोलन तेज हो चुका है। यह जन आंदोलन फिलहाल हस्ताक्षर अभियान के तहत शुरू किया गया है। चुनाव से पूर्व इस आंदोलन का लाभ कौन सा राजनीतिक दल उठता है यह समय बताएगा फिलहाल यह आंदोलन गैर राजनीतिक है और इस आंदोलन की नेतृत्व कर रहे है समाजसेवी पंजाब सिंह यादव।

शिवपुरी से पिछोर लगभग 80 किलोमीटर और खनियाधाना लगभग 130 किलोमीटर हैं। पिछोर और खनियाधाना की सीमा झांसी,ललितपुर और अशोकनगर से लगती है। शिवपुरी से गुना जिले की दूरी 90 किलोमीटर,शिवपुरी से झांसी की दूरी 90 किलोमीटर,शिवपुरी से ग्वालियर की दूरी 125 ओर शिवपुरी से श्योपुर की दूरी भी लगभग 110 किलोमीटर है।

खनियाधाना के निवासियों को अपने जिला मुख्यालय पर आने के लिए 130 किलोमीटर का सफर तय करना पडता है,इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे समाजसेवी पंजाब सिंह का कहना है कि पिछोर-खनियाधाना की शिवपुरी से मुख्यालय से अधिक दूरी होने के कारण विकास प्रभावित हो रहा है। अगर पिछोर-खनियाधाना को प्रथ्क से जिला बनाया जाता है कि यह क्षेत्र भी विकास की मुख्य धारा में शामिल हो जाऐगा।

अभी नहीं तो कभी नहीं,लड़ाई अब पूरे क्षेत्र की अस्मिता और अस्तित्व की

पिछोर-खनियांधाना संघर्ष समिति के सजामसेवी पंजाब सिंह पिछोर-खनियाधना को जिला बनाने की मांग को लेकर अपने समर्थको के साथ गांव गांव जाकर अपने अभियान से जुडने की बात कर रहे है। गांवो मे जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अभी नही तो फिर कभी नही,यह लडाई अब पिछोर खनियाधाना जिला बनाने की लड़ाई अब पूरे क्षेत्र की अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई बन चुकी है।

यह मुद्दा जो सभी समुदायों की जन भावनाओं से जुड़ा हुआ है, पूरे क्षेत्र की यही एक भावना है कि हमारा पिछोर खनियाधाना जिला बनना चाहिए। जिससे आने वाले समय में हमारा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा में जुड़ सके।

वायरल पर्चे में अपील

आज तक आपने राजनीतिक पार्टियों के लिये, नेताओं के लिए, जातियों के लिये, संघर्ष किया पर आज अपने क्षेत्र के लिये, अपने बच्चों के भविष्य के लिये जवानों एवं किसानों के लिये अपनी मादी के लिये पिछोर-खनियाधाना को जिला बनाने के लिए आवाज बुलंद कीजिये। पिछोर / खनियाधाना जिला बनने पर ही किसानों नौजवानों के सुन्दर भविष्य का एक मात्र विकल्प है । आओ मिलकर राजनीति, जात-पात से ऊपर उठकर पिछोर खनियाधाना को जिला बनाने की कसम खायें। जन सम्पर्क अभियान में आपके ग्राम में पिछोर-खनियाधाना संघर्ष समिति पधार रही है।