SHIVPURI NEWS- सेवा सूत्र की नीरज ट्रेवल्स की बस भदैरा गुरुद्वारे पर पलटी, बदरवास के 9 लोग थे सवार

बदरवास। गुना से शिवपुरी की आ रही सूत्र सेवा की चलने वाली बस भदौरा गुरुद्वारे के पास एक ऑटो को बचाने के फेर मे पलट गई। इस घटना में लगभग 12 लोग घायल होने की खबर मिल रही है। इस बस में बड़ी संख्या में स्टूडेंट सवार थे। घायलों को तत्काल पुलिस ने अस्पताल भेजा जहां उनका उपचार किया।

जानकारी के अनुसार सूत्र सेवा की नीरज ट्रेवल्स की बस एमपी. ० 7-पी- 1772 गुना से ग्वालियर की ओर निकली थी। शाम के समय बस गुना से शिवपुरी की ओर 13 किलोमीटर निकली थी और बस भदौरा गुरुद्वारे के समीप पहुंची थी,तभी अचानक सामने से एक आटो आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस पलट गई।

इस बस में लगभग 35 सवारी थी,बस के पलटने के साथ ही इसमें चीख पुकार मच गई। बस के पलटने के बाद राहगीरों ने बस में सवारियो को निकालना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गुना के अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों को इलाज जारी है। इस घटना का सुखद पहलू यह रहा कि इसमें कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।

इस बस में बदरवास के 9 लोग सवार थे जिनमें से 3 लोगों को मामूली चोटे आई है वही कृष्णा पुत्र प्रदीप गुप्ता निवासी बदरवास,विकास पुत्र कैलाश नारायण जैन निवासी बदरवास और मुबारक पुत्र अहसान खान निवासी बदरवास घायल हुए है।