शिवपुरी। शिवपुरी शहर के 39 वार्डों में 7 संगठन का क्षेत्र स्तर पर गठन किया गया है। शिवपुरी शहर में संचालित स्व सहायता समूह से ऊपर बढ़कर महिलाओं ने क्षेत्र स्तरीय संगठन बनाए हैं।
नगर पालिका शिवपुरी और जतन उजाला सेवा संस्था के संयुक्त तत्वाधान में शहर के 39 वार्डों में 7 क्षेत्र स्तरीय महिला संगठन सक्रियता से काम कर रहे है जो स्व सहायता समूह की महिलाओं ने मिलकर बनाए हैं अब स्व सहायता समूह की आजीविका को बढ़ाने के लिए संस्था के साथ-साथ संगठन भी सहयोग करेंगे। नगर पालिका से प्रत्येक संगठन को 50 हजार की सहायता राशि दी जाएगी जो कि अपने समूह को मजबूत करने के लिए उपयोग में लाई जाएगी।
सिटी मैनेजर रमेश सिंह ने बताया कि 10 स्व सहायता समूह को मिलाकर एक संगठन बनाया जाता है। इस प्रकार शहर में अभी कुल 7 क्षेत्र स्तरीय महिला संगठन काम कर रहे हैं और एक शहर स्तरीय महिला संगठन का गठन भी किया है जो कि छोटे-छोटे स्व सहायता समूह की बात को रखें और अपने काम को सही अंजाम तक पहुंचाने में दिक्कतों का सामना करते थे अभी संगठन उनकी पूरी मदद करेंगे।
साथ ही जतन उजाला सेवा संस्था से अशोक शर्मा ने बताया कि जतन उजाला सेवा संस्था इन महिला संगठनों की ट्रेनिंग करके इनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करेगी। संस्था लगातार इनकी मॉनिटर और गतिविधियों को संचालित करने में सहयोग करेगी।
रविंद्र सुमन ने बताया कि इन संगठनों की क्षेत्रस्तर पर मीटिंग की जा रही है और इन को मजबूत और प्रशिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। अभी 3 संगठनों का गठन हुआ है और शहर में चार संगठन पहले से सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं कुल मिलाकर अभी 7 महिला क्षेत्र स्तरीय संगठन 39 वार्डों में मनाए गए और इनको शासन की मुख्यधारा से जोड़कर आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा हैं।
प्रशिक्षण के दौरान सभी 39 वार्डों से 75 महिलाएं जो कि स्व सहायता समूह की लीडर बहनों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में जतन उजाला सेवा संस्था शिवपुरी से आकाश पुरोहित, सलोनी शर्मा, मुकेश शाक्य, मुख्य रूप से उपस्थित हुए।