SHIVPURI NEWS- दबंगो ने राजीनामे लिए कर दी नाली बंद, आज बरसा पानी घरों में घुसा 100 क्विंटल गेहूं भीगा

Bhopal Samachar
शिवपुरी। खबर जिले के अमोला थाना क्षेत्र से है जहां सिलानगर गांव में आज सुबह से हो रही तेज बारिश की वजह से जलभराव हो गया। यहां तक की घरों में पानी भर गया। गांव के चार भाईयों ने कलेक्टर से शिकायत की है कि गांव के कुछ दबंगों ने नाली बंद कर दी जिसकी वजह से फरियादी के घरों में पानी भर गया हैै।

जानकारी के अनुसार शिकायत लेकर पहुंचे कल्याण सिंह पुत्र बाबूलाल लोधी ने बताया कि मैं और मेरे तीन भाई ऋषिधन, ब्रजेश, मुन्नालाल एक साथ अलग-अलग मकानों में रहने हैं। मेरे परिवार का गांव के रहने वाले निर्भय सिंह पुत्र करण सिंह गुर्जर, नारायण सिंह पुत्र कर्ण सिंह गुर्जर नीरज पुत्र निर्भय सिंह, कल्याण सिंह पुत्र नारायण सिंह से पूर्व में हुए विवाद को लेकर रंजिश चली आ रही है। उक्त लोग न्यायालय में चल रहे मामले में राजीनामा करवाना चाहते हैं। लेकिन हमारा परिवार राजीनामा नहीं करना चाहता है।

हमारे घर गांव में ढलान पर हैं। बारिश का पानी भी हमारे घर की ओर बहकर आता है इससे बचने की लिए कच्ची नाली का निर्माण कराया गया था। इसी के चलते हमें आर्थिक नुकसान पहुंचाने के लिए घर के बाहर से निकलने वाली नाली को 14 जून को करीब 10 -12 ट्रॉली मिट्टी डालकर उक्त लोगों द्वारा बंद कर दिया गया।

सोमवार सुबह करीब 1 घंटे तक हुई बारिश के कारण नाली बंद होने के चलते सारा पानी हमारे घरों में भर गया। इसके चलते हमारे घर में रखे लगभग 100 क्विंटल गेहूं अन्य अनाज घर का सामान पानी में भीग कर खराब हो गया है इसकी शिकायत अमोला थाना सहित आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर दर्ज कराई है।