SHIVPURI NEWS- शिक्षा भारती स्कूल:प्रहलाद भारती ने किया प्रदेश में टॉप टेन बच्चों को सम्मानित

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिक्षा भारती स्कूल के बच्चों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा में 10 वीं क्लास में प्रदेश की टॉप टेन सूची में अपना स्थान बनाया है। स्टूडेंट ने माना कि स्कूल प्रबंधन की पढने की रणनीति और तरीके से यह संभव हो सका है।

बच्चो की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने तो सेलिब्रेट किया है साथ में बच्चो का उत्सावर्धन करने और सम्मान करने के लिए आज पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सुधीर कुशवाह, संचालक सुनील कुशवाह एवं समस्त स्टाफ ने प्रहलाद भारती को माला पहनाकर स्वागत किया।

शिक्षा भारती बाल निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य जाटव 97.2% अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में नवा स्थान प्राप्त करने पर एवं छात्र निखिल जाटव 97% अंक प्राप्त कर मध्य प्रदेश की मेरिट सूची में 10 वा स्थान प्राप्त किया है।
G-W2F7VGPV5M