SHIVPURI NEWS- कांग्रेस में कलह :उपाध्यक्ष,महामंत्री और विशेष आमंत्रित सदस्य ने दिया पद से इस्तीफा

NEWS ROOM
शिवपुरी।
2023 चुनावी साल है कांग्रेस ने इस चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए शहर और ग्रामीण की जंबो कार्यकारिणी का गठन किया है,इससे पूर्व भी कांग्रेस ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी,लेकिन विवाद होने के कारण घोषणा होने के 24 घंटे बाद ही इस कार्यकारिणी को प्रदेश स्तर से शून्य कर दिया। अब नई कार्यकारिणी के 72 घंटे बाद ही कांग्रेस में चल रही कलह सामने आ गई,यह कलह थमने का नाम नहीं ले रही। 72 घंटो में 3 पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने की खबर मिल रही है। एक पदाधिकारी ने अपना इस्तीफा सोशल पर वायरल कर दिया।

देव सिंह तोमर : 90 के दशक में श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस से जुड़ गए थे तब से लेकर अब तक वह कांग्रेस के अनेक पदों पर रहकर काम करते रहे। इस्तीफा क्यों दिया। तो वह बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष से उनका तालमेल नहीं है। इस वजह से महामंत्री जैसे पद का दायित्व निर्वहन नहीं कर सकेंगे। इसी वजह से पीसीसी और पूर्व मंत्री के पी सिंह को वह अपना इस्तीफा भेज चुके हैं।

अतीक शिवानी: कांग्रेस नेता अतीक शिवानी भी लंबे अरसे से राजनीति करते आ रहे हैं। लेकिन नगर पालिका चुनाव में टिकट की जद्दोजहद के चलते वह नाराज रहे। यही वजह है कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित श्रीप्रकाश शर्मा पर उन्होंने पार्षद चुनाव में टिकट वितरण और 10 पार्षद होने के बावजूद कांग्रेस की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष पद की दावेदारी ना ठोकने को मुद्दा बनाते हुए विशेष आमंत्रित सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है।

सफदर बेग मिर्जा: पुरानी शिवपुरी में लंबे अरसे तक पार्षद रहे और मुस्लिम कम्युनिटी का बड़ा चेहरा माने जाने वाले सफदर वेग मिर्जा के भी इस्तीफा देने की चर्चा है। और सोशल साइट्स और उनका लेटर वायरल हो रहा है। उन्हें कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जब उनसे मोबाइल पर संपर्क कोशिश करने की कोशिश की तो उनका जवाब नहीं मिल सका। पर माना जा रहा है। कि असंतोष के चलते उन्होंने इस्तीफा दिया है। पदाधिकारी ने इस्तीफे की पुष्टि की।

इनका कहना है
मुझे किसी के आने की खुशी नही है किसी के जाने का गम नही है। कांग्रेस पार्टी समुदंर है,जिन्हें काम करना है वह करेंगे,जिन्है काम नहीं करना वह भाग जाएंगे,जिन्होंने इस्तीफा दिया क्यों दिया कैसे दिया,मेरे पास तक तो अभी नही आए है मेरा मानना है कि जो नारी शक्ति का अभियान है उसमें जिम्मेदारी है उससे लोग भाग रहे हैै।
श्रीप्रकाश शर्मा
जिला अध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष
G-W2F7VGPV5M