SHIVPURI NEWS- प्रयागराज से अस्थि विर्जन कर लौट रहे परिवार की टेंपो ट्रैक्स जा टकराई पत्थर से भरे वाहन में

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना सीमा में आने वाले सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले शगुन वेयर हाउस के पास फोरलेन सडक पर आज सुबह 9 बजे एक टेंपो ट्रैक्स पत्थर से भरे लोडिंग वाहन में पीछे से घुसी। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैक्स में बैठा परिवार प्रयागराज से अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जन कार्यक्रम कर लौट रहा था। इस हादसे में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार उज्जैन के महिदपुर में रहने वाले शांतिलाल के माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग 8 मई को अस्थि विसर्जन के लिए महिदपुर से प्रयागराज के लिए टेंपो ट्रैक्स वाहन से गए थे। जहां उन्होंने मंगलवार को अस्थि विसर्जन किया और सभी सदस्य अपने घर महिदपुर के लिए रवाना हो गए थे।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब उनका वाहन सुरवाया फोरलेन हाईवे पर पहुंचा तो शगुन वेयरहाउस के पास टेंपो ट्रैक्स वाहन पत्थर से भरे लोडिंग वाहन में टकरा गया। जिससे उसमें सभी सभी 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

यह लोग हुए हादसे में घायल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक घायलों में कमलाबाई पत्नी भाभा सिंह, बिहारीलाल पुत्र भाभासिंह, शांताबाई पुत्र दूल्हे सिंह, नंदनी रायमा, लीलाबाई, भाभासिंह पुत्र ओमजी, सज्जन बाई, दूल्हे सिंह शामिल हैं।
G-W2F7VGPV5M