SHIVPURI NEWS- भाजपा नेतृत्व से नाराज धैर्यवर्धन कांग्रेस में जाने को आतुर

Bhopal Samachar
मध्यप्रदेश में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी के मूल कार्यकर्ता अपने नेतृत्व से इतनी ज्यादा नाराज है कि, जिस पार्टी का विरोध करके राजनीति शुरू की अब उसी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में दीपक जोशी का भाजपा से कांग्रेस में जाना, एक बड़ा घटनाक्रम है। भाजपा के कई नेताओं को इस समाचार से आघात पहुंचा। शिवपुरी के धैर्यवर्धन शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने लिखा था कि दीपक का बुझना अनुष्ठान में शुभ नहीं होता। आज जब दीपक जोशी निर्धारित रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं तब धैर्यवर्धन शर्मा ने लिखा है " कैलाश जोशी अमर रहे"। आज की तारीख में राजनीति में इसका सिर्फ एक ही अर्थ है, हम दीपक जोशी के पीछे-पीछे चल रहे हैं। 
G-W2F7VGPV5M