SHIVPURI NEWS- DJ पर विवाद- अब्दुल कलाम कॉलोनी में बाप की बंदूक से बेटे ने माथे पर मारी गोली, मौके पर ही मौत

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर की सिटी कोतवाली सीमा में आने वाली अब्दुल कलाम कॉलोनी में डीजे बंद करने के विवाद में 32 साल के युवक में गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है हत्यारे ने अपने बाप की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। गोली मारकर आरोपी भागा नही घर पर ही बैठ गया जिसे घटनाक्रम के बाद कोतवाली पुलिस ने बंदूक और जिंदा राउंड सहित सहित गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी का जन्मदिन पर बज रहा था डीजे

बताया जा रहा है कि मृतक मोनू वर्मा पुत्र शंकरलाल धाकड उम्र 40 साल निवासी झिरी का मकान शिवपुरी के अब्दुल कलाम कॉलोनी में है। मोनू इंदौर में किसी होटल में काम करता है। मोनू अपने मामा के बेटे नरेंद्र की शादी में शामिल होने 1 मई को शिवपुरी आया था,मोनू की 3 साल की बेटी का 5 मई को जन्मदिन था इसलिए वह शिवपुरी ही रुक गया था।

अब्दुल कलाम कॉलोनी में रात 12 के बाद डीजे को लेकर विवाद

shivpuri news today के लिए जानकारी मिल रही है कि शहर की अब्दुल कलाम कॉलोनी में मोनू अपनी बेटी की बर्थडे पार्टी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सेलिब्रेट कर रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इस डीजे की आवाज को बंद कराने मोनू का पडौसी योगेंद्र तोमर उर्फ राजू तोमर निवासी बूडदा डीजे बंद करने की कहने लगा,डीजे बंद कराने को विवाद बढ़ने लगा। पड़ोसियों और अन्य लोगो ने मिलकर इस विवाद को सुलटा दिया और योगेंद्र को अपने घर भेज दिया। यह घटना रात 12 बजे के बाद की बताई जा रही है।

विवाद के बाद योगेन्द्र के घर बाहर आकर गाली गलौज

जानकारी मिल रही है कि इस विवाद के बाद मोनू वर्मा अपने साथियो सहित योगेन्द्र के घर के आगे आकर उसे ललकारने लगा और गाली ग्लौच करने लगा। बताया जा रहा है योगेन्द्र अपना गुस्सा काबू में नही कर पाया और उसने अपने पिता भाजपा नेता नेता ब्रजेन्द्र तोमर की घर में रखी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से घर के अंदर से ही गोली मार दी। गोली बहुत करीब से चलाई गई थी इस कारण गोली सीधे माथे पर जा लगी,जिससे मौके पर मोनू ढेर हो गया।

गोलू माकर योगेन्द्र भागा नहीं,घर पर बैठ गया

बताया जा रहा है कि गोली मारकर योगेन्द्र घर ही बैठ गया मौके से भागा नही। गोली चलने के बाद मोनू वर्मा के साथ घटना स्थल से तितर वितर हो गए। इस गोलीकांड की सूचना कोतवाली पुलिस को लगी। मौके पर सबसे पहले प्राईवेट बस स्टैंड की एफआरवी में रविन्द्र शर्मा पहुचे और योगेंद्र तोमर और उसके पिता ब्रजेन्द्र तोमर को उसके घर से बंदूक और 5 जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार कर लिया।

4 दिन पूर्व ही खाली हुआ था मकान

बताया गया गई की मोनू वर्मा इंदौर में किसी होटल में काम करता था। वह अपने मामा के बेटे की शादी में शामिल होने आया था। उसका मकान अब्दुल कलाम कॉलोनी में है। यह मकान किराए पर लगा हुआ था। परंतु 4 दिन पहले ही यह मकान खाली हुआ था। जिसके चलते पूरा परिवार जन्मदिन की पार्टी अपने मकान पर मनाने गया था।
G-W2F7VGPV5M