SHIVPURI NEWS- 32 उपाध्यक्ष + 86 महासचिव + 90 सचिव + 49 सहसचिव +106 कार्यकारिण और आमत्रिंत सदस्य= जिला कांग्रेस

शिवपुरी।
मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के आदेशानुसार तथा वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू,पूर्व मंत्री राधौगड़ विधायक जयवर्धन सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं जिला संगठन प्रभारी रश्मि पवार की अनुशंसा एवं सहमति से जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान एवं श्री प्रकाश शर्मा ने गांधी सेवा आश्रम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बहुप्रतिक्षित जिला कार्यकारिणी की सूची घोषित की जिसमें जिला कार्यर्कारी अध्यक्ष के लिए ओमप्रकाश जॉली को बनाया गया है।

श्रीप्रकाश शर्मा ने मीडिया के समक्ष जारी कर दिया जिला महासचिब विजय चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष 32, महासचिब 86, सचिव 90, सह सचिब 49, कार्यकारिणी सदस्य 27, स्थायी आमन्त्रित सदस्य 16 तथा विशेष आमन्त्रित सदस्य 63 बनाए गये हैं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ एवं स्थानीय नेता केपी सिंह कक्काजू ने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की है कि वे संगठन की मजबूती के लिए कार्य करें और जनसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए