कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने किया जिला कांग्रेस कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्षों सहित सभी कार्यकारिणी भंग- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
आने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी सहित ब्लॉक अध्यक्ष व उनकी सभी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद विजय सिंह चौहान ने अपनी टीम गठित करने से पहले जिले भर में हालात देखे और उसके बाद बुधवार की शाम अचानक पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने पूर्व से गठित जला कार्यकारिणी और जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्षों व उनकी कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। चौहान का कहना है कि सभी वरिष्ठजनों से चर्चा व विचार विमर्श करके पुनरू जिला कांग्रेस कमेटी में नवीन पदाधिकारियों बनाकर कार्यकारिणी गठित की जाएगी। नए तरीके से ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारिणी बनाई जाएगी।

चार-पांच दिन में नई कार्यकारिणी की घोषणा की जा सकती है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा विजय सिंह को जनवरी 2023 के आखिरी सप्ताह में जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। दो महीने बाद नए सिरे से पदाधिकारी और कार्यकारिणी बनने जा रही है।

विस चुनाव को ध्यान में रखकर कार्यकारिणी बनेगी

आने वाला विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अब नए रूप में नजर आएगी। पूर्व सीएम कमलनाथ की बैराड़ में सभाए फिर दिग्विजय सिंह का शिवपुरी विधानसभा सीट को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद माहौल काफी गरमा उठा है। कांग्रेस हर हाल में जिले की पांचों सीटों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। वर्तमान में कांग्रेस के पास पिछोर व करैरा सीट है। शिवपुरी सीट पर विशेष निगाह है।

शहर कांग्रेस में कोई हस्तक्षेप नहीं

शिवपुरी जिले में केंद्र स्तर से कांग्रेस जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद प्रदेश स्तर से संशोधित आदेश निकालकर पूर्व जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा को शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौहान द्वारा शिवपुरी शहर अध्यक्ष और कार्यकारिणी को लेकर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया है। शिवपुरी शहर में कांग्रेस किस रूप में मोर्चा संभालेंगे, यह शहर कांग्रेस अध्यक्ष के ऊपर निर्भर करेगा।

काम करने वालों को नई टीम स्थान दिया जाएगा

मुझे जिला अध्यक्ष बनाया, उसके बाद अपनी कार्यकारिणी बनानी है। इसी के मद्देनजर पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी है। चार.पांच दिन में नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। काम करने वालों को ही कार्यकारिणी में जोड़ा जाएगा। अगले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमारी नई टीम बनाई जा रही है ।
. विजय सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस कमेटी जिला शिवपुरी
G-W2F7VGPV5M