SHIVPURI NEWS- रहस्यमय अंदाज में घर के आंगन में रखा ट्रेक्टर हुआ स्टार्ट, आंगन में सो रहे मां बेटे पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया

NEWS ROOM
शिवपुरी।
खबर शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के पचावली गांव से आ रही है। जहां कल रात एक विचित्र घटना हुई इस गांव के एक घर के आंगन में रखा ट्रैक्टर रात्रि में रहस्यमय अंदाज में स्टार्ट हो गया और आंगन में सो रहे मां बेटे पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों मां बेटे को उपचार के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया है। घर के सदस्यों ने ट्रैक्टर स्टार्ट होने के पीछे चोरों पर शक जाहिर किया।

जानकारी के अनुसार पचावली निवासी छोटू जाटव ने बताया कि बीती रात गांव में लाइट नहीं आ रही थी। इसी के चलते मैं, मेरा बड़ा भाई कपिल जाटव, मेरी मां सीमा और एक दिन पहले अपनी ससुराल से आई मेरी बड़ी बहन रवीना घर के आंगन में चारपाई बिछाकर सो गए थे। रोज की तरह ट्रैक्टर भी घर के आंगन में खड़ा था। रात्रि करीब साढ़े 3 बजे ट्रेक्टर अचानक चालू होकर आगे चल पड़ा।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मेरी मां सीमा और बहन घायल हो गई। दोनों को तत्काल इलाज के लिए कोलारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। छोटू जाटव ने बताया कि रात के समय वह ट्रैक्टर को घर के आंगन में खड़ा करने के बाद ट्रैक्टर का बैक गीयर लगाकर खड़ा रखा हुआ था।

लेकिन ट्रेक्टर अचानक दूसरे गियर में आगे बड़ा आैर माँ बहन को घायल कर दिया। उसने आशंका जाहिर की कि संभवत: कोई व्यक्ति ट्रेक्टर को चोरी करने आया होगा। लेकिन ट्रेक्टर पीछे की बजाय आगे बढ़ गया। जिससे चोर हड़बड़ा गया और ट्रैक्टर से कूदकर भाग खड़ा हुआ। मामले की शिकायत रन्नौद थाने में कर दी गई है।
G-W2F7VGPV5M