Shivpuri News- करैरा में साध्वी ऋतंभरा की श्रीमद्भागवत कथा, कैबिनेट मंत्री के बेटे का होगा विवाह

Bhopal Samachar
करैरा । करैरा नगर के इतिहास में पहली बार भागवत कथा आयोजन के दौरान 10 हजार महिलाएं कलश लेकर सड़कों से कथा स्थल तक पैदल चलती नजर आएंगी।

दरअसल कस्बे के दयाल मैरिज गार्डन साध्वी ऋतंभरा परिसर में 27 अप्रैल से 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर 3 अप्रैल सोमवार को प्रांगण में भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम दीदी मां सत्यप्रिया द्वारा विधि पूर्वक किया जाएगा।

ध्वजारोहण, भूमि पूजन अनुष्ठान, श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य यजमान जसवंत जाटव अध्यक्ष राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम और उनकी पत्नी प्रभा देवी है,जो भूमि पूजन ओर ध्वजारोहण के कार्यक्रम के समय उपस्थित रहे। आयोजन मंडल के सदस्य पुष्पेंद्र जसवंत जाटव जनपद अध्यक्ष करैरा ने बताया कि भागवत कथा से लगभग एक माह पूर्व समस्त देवी देवताओं को निमंत्रण के लिए भूमि पूजन कर सभी देवताओं का आह्वान किया गया है। इसलिए एक माह पूर्व भूमि पूजन, ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाता है। दीनदयाल मैरिज गार्डन प्रांगण में 27 अप्रैल से 4 मई तक भागवत कथा का आयोजन है।

जिसमें रुक्मिणी विवाह में असली विवाह होगा

श्रीमद्भागवत कथा के आयोजक मुख्य यजमान जसवंत जाटव अध्यक्ष राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के छोटे पुत्र राजेन्द्र सिंह का 2 मई को विवाह कार्यक्रम भी भागवत कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह के दिन का रखा गया है। जिसमे प्रदेश भर के राजनेता, मंत्री कथा का रसपान कर दंपति को आशीर्वाद देने पहुंचेगे।

वृंदावन धाम की सुप्रसिद्ध कथा वाचक राष्ट्रीय संत दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी अपने मुखारविंद से वात्सल्यमयी कथामृत का रसपान कराएंगी। 27 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें 10 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी।
G-W2F7VGPV5M