शिवपुरी। कमलागंज के घोसीपुरा में रहने वाला 17 साल का किशोर लापता हो गया है। फिजीकल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नितिन उम्र 17 साल पुत्र रॉकी शाक्य निवासी कमलागंज घोसीपुरा बुधवार की सुबह 10 बजे घर से निकला था।
उसके बाद वापस नहीं लौटा है। परिजनों ने फिजिकल थाने में सूचना दी। पुलिस ने धारा 363 के तहत कायमी कर तलाश प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि नितिन के माता.पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घोसीपुरा में अपने दादा.दादी के संग रहता था।