अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस:आप अपने लिए नही, अपनो के लिए हेलमेट अवश्य लगाए-SI भावना राठौर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने आज जिले की महिला थानो की पुलिस बल को यातायात की कमान सौंपी थी। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं का सम्मान किया जाता है,इसी सम्मान में जिले के महिला पुलिस बल को यातायात की कमान सौंपी गई थी। महिला पुलिस बल ने अभी अपने अपने थाना क्षेत्र में पॉइंट लगाकर यातायात के नियमों को तोड़ने वालो पर चालानी कार्यवाही की गई।

सिटी कोतवाली पुलिस की ओर से एसआई भावना राठौर की अगुवाई मे महिला पुलिस बल ने अस्पताल चौराहे पर अपना चैकिंग पोइंट लगाया। एसआई भावना राठौर ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्रवाई की। एसआई भावना राठौर ने स्टूडेंट और महिलाओं को यातायात के नियमों की जानकारी दी। नियम तोड़ने पर हेलमेट नही लगाने के दुष्परिणामों के विषय में बताया।

एसआई भावना राठौर ने महिलाओं को बताया कि आप वाहन चलाते समय हेलमेट का अवश्य प्रयोग करे,आप अपने घर की जिम्मेदारी संभालने वाले पर्सन हो। आप अपने परिवार के महत्वपूर्ण अंग है,आप अपने लिए नही अपनो के लिए हेलमेट अवश्य लगाए। वही स्कूली बच्चो को बताया कि आप वाहन तेज ना चलाए,लाइसेंस बनवा कर आप वाहन चलाए हैं आप अपने पैरेटंस की आंख के तारे हो,आपको अपने माता-पिता जान से अधिक चाहते है आपकी सुविधा के लिए उन्हाने आपके लिए वाहन खरीदा,जिससे आप स्कूल,कोचिंग जाते समय परेशान ना हो। आप नियमों का पालन करे और अपने आप को सुरक्षित रखे।

वही जिले में यह अभियान 12 बजे से शुरू हुआ जो दोपहर 2 बजे तक चलता रहा। आज जिले साथ साथ शहर के सिटी कोतवाली, देहात थाना सहित फिजिकल थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने शहर के माधव चौक, ग्वालियर बायपास सहित झांसी तिराहा पर भी चेकिंग पॉइंट लगाकर महिला अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे है। एसएसपी राजेश सिंह चन्देल की इस पहल की लोग सराहना भी कर रहे हैं।
G-W2F7VGPV5M