Shivpuri News- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को उड़ाया एक की मौत, एक घायल

शिवपुरी।
खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र नानकपुर गांव से आ रही हैं। जहां एक तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप ने दो चचेरे भाईयों को रौंद दिया। जिससे एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार हरिराम बघेल निवासी ननकपुर अपने चचेरे भाई कुबेर बघेल के साथ किसी काम से बाइक से जा रहे थे। तभी रोड पर चढते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो पिकअप ने दोनों को उडा दिया। जिससे बाईक चला रहा कुबेर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाईक पर पीछे बैठा हरिराम बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुलेरो पिकअप बाहन को जप्त पर उसके खिलाफ कार्यवाही की है।

share this



कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए