शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, शादी करने घर से भागा था- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर एक प्रेमी जोड़ा पकडा गया है। प्रेमी जोड़े ने बताया कि उनके प्यार के घर वाले खिलाफ थे। इसलिए वह घर से भाग आए है ओर शादी करने का प्लान है। युवक की उम्र 18 साल है वही प्रेमिका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। दोनो की गुमशुदगी पुकिस थाने में दर्ज है।

रेलवे स्टेशन शिवपुरी के मैनेजर आरएस मीणा ने बताया कि सुबह वह रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे, तभी उन्हें एक लड़का और लड़की प्लेटफार्म पर बैठे दिखाई दिए। शक हुआ तो पहले अपने पॉइंटमैंन महेंद्र प्रजापति को उनके पास भेजा। दोनों परिचय देने में हिचकिचाते नजर आए। मैं खुद पहुंचा और पूछताछ की तो पहले दोनों ने अपने आप को भाई-बहन बता दिया।

दोनों के पिता का नाम पूछा तो दोनों ने अलग-अलग नाम बताए। पोल खुलने के बाद दोनों ने बताया कि वह महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। घरवालों को उनका मिलना अच्छा नहीं लगता था। इसलिए वह घर से शादी करने के लिए भाग आए थे।

जीआरपी के प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह उचाड़िया ने बताया कि दोनों ने पूछताछ में बताया है कि वह नासिक जिले के माले गांव के रहने वाले हैं। युवक ने अपनी उम्र 18 साल बताई है। लड़की 17 साल की है। दोनों की गुमशुदगी मालेगांव थाना में दर्ज है। महाराष्ट्र पुलिस को सूचना दे दी गई। दोनों को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा। दोनों ने बताया कि वह इंदौर से शिवपुरी बस में सवार होकर आए थे। इसके बाद वह शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और ट्रेन में सवार होकर ग्वालियर की ओर जाने वाले थे।
G-W2F7VGPV5M