शक्तिपुरम खुड़ा कॉलोनी में युवको ने सफाई कर्मियों के साथ मारपीट की, सिर फाड़ डाले- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर की सिटी कोतवाली की सीमा में आने वाले शक्तिपुरम खुड़ा में आज सुबह एक विवाद में नगर पालिका के सफाई कर्मियों पर युवको ने हमला कर दिया। इस हमले में 5 सफाई कर्मियों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती घायल सफाई कर्मियों को देखने के लिए नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ शिवपुरी भी पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

सफाई दरोगा सुनील कोडे ने बताया कि आज नगर पालिका का सफाई अभियान के तहत शक्ति पुरम कॉलोनी खुडे पर नगर पालिका शिवपुरी के सफाई कर्मी रिक्की वाल्मीकि,अशोक वाल्मीकि,नारायण वाल्मीकि,रोहित वाल्मीकि,धर्मवीर वाल्मीकि व अन्य कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली व सफाई सामग्री के साथ गए हुए थे।

शक्तिपुरम में कल्लू पंडित की दुकान के पास नाली की पटिया हटा कर नाली की सफाई कर रहे थे। तभी वहां पर रितिक, सोनू और कल्लू पंडित आया रिक्की व अशोक से बोले कि तुम लोगों ने पटिया कैसे हटाई इसी बात पर विवाद हो गया और जातिसूचक गालियां देने लगे जिसके बाद मना किया गया तो रितिक ने दुकान से हॉकी उठाकर रिक्की के सिर में मारी जिससे सिर में पीछे चोट आई है।

कल्लू पंडित ने लोहे का सरिया अशोक के सर में मारा जिससे अशोक के सर में भी चोट आई हैं. लड़ाई के विवाद के बीच विनोद को भी अमन और अंकित ने मारा, जिससे उन्हें भी चोट आई हैं वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार जारी हैं।

जैसे ही इस घटना की सूचना नगर पालिका सीएमओ और नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा का मिली वह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
G-W2F7VGPV5M