शिवपुरी। खबर जिला अस्पताल से आ रही है कि एक प्रसूता के यहां लड़का हुआ है या लड़की,इस गफलत में अस्पताल का प्रबंधन है और प्रसूता के साथ परिजन भी,फिलहाल मामला फंसा हुआ है। प्रसूता को आज डिस्चार्ज करना था लेकिन इस गफलत के कारण आज प्रसूता को डिस्चार्ज नही किया गया है।
जानकारी के अनुसार सोना कुशवाह पति शिशुपाल उम्र 20 निवासी बदरवास 30 जनवारी की सुबह पेट में दर्द हुआ तो परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। बताया जा रहा है कि 30 जनवरी को दोपहर मे सोना की डिलीवरी हुई थी,लेबर रूम के अंदर से नर्स ने बताया कि सोना के यहां लड़का हुआ है।
बताया जा रहा है जब सोना को लेबर रूम से बाहर निकाला तो उसके हाथ में लडकी थी,उस समय परिजन और लेबर रूम में स्थित स्टाफ ने कहा कि गलती से कह दिया था कि सोना के यहां लड़का हुआ है उसे लड़की हुई थी।
सोना कुशवाह के भतीजे सुनील कुशवाह ने बताया कि आज में चाची को डिस्चार्ज कराने के लिए कागजात समिट कराने के लिए गया था तो मुझ से कहा गया कि सोना के यहां लड़का हुआ है कागजो में यही लिखा हैं,अब हमे लडकी थमा दी है अब कहा जा रहा है कि सोना की छुट्टी कल की जाऐगी।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए