प्रजापति परिवार के द्वारा भागवत कथा का आयोजन, DJ व भजनों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शहर के फतेहपुर रोड़ स्थित श्रीराम सिनेमा के पास हरज्ञान.श्रीमती प्रेम बाई परिवार शिवपुरी के द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा स्थानीय मॉं राजराजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं सिर पर कलश रखकर कलश यात्रा में चल रही थी।

सर्वप्रथम कथा के मुख्य यजमान हरज्ञान प्रजापति सपत्निक सिर पर श्रीमद् भागवत को लेकर चल रहे थे तो वहीं पीछे कलश यात्रा के दौरान प्रसिद्ध श्रीमद् भागवत कथा वाचक जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी श्री रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्री अयोध्या धाम भी इस शोभायात्रा में शामिल होकर धर्मप्रेमजीनों को आर्शीवाद प्रदान कर रहे थे।

इस दौरान कथा में संगीतमय भजनों की डीजे प्रस्तुति और श्रृंखलाबद्ध महिलाओं की कलश यात्रा के साथ विभिन्न समाजसेवीजन व्यवस्था में सहयोग करते हुए नजर आए। यहां राजेश्वरी मंदिर से निकलकर कलश यात्रा नगर के गुरूद्वारा रोड, झांसी तिराहा होते हुए फतेहपुर रोड़ स्थित कथा स्थल पर पहुंची जहां सर्वप्रथम श्रीमद् भागवत कथा का पूजन किया गया

तत्पश्चात श्रीमद् भागवत कथा का वृतांत उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच व्यासपीठ से कथावाचक जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रत्नेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्री अयोध्या धाम के मुखारविंद से किया गया जिन्होंने कथा के प्रथम दिन कथा आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला और कथा के मुख्य यजमान के साथ.साथ धर्म का मार्ग प्रशस्त करने वाली कथा का वृतान्त श्रवण कराया गया।

इस अवसर पर कथा के मुख्य यजमान हरज्ञान प्रजापति समाज दाताराम प्रजापति, घनश्याम प्रजापति समाजसेवी अमन गोयलए राजेश गोयल, केशवदास गोयल, मुकेश कर्ण, राजू ग्वाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग प्रदान किया। प्रजापति परिवार के द्वारा समस्त धर्म प्रेमीजनों से प्रतिदिन कथा स्थल फतेहपुर रोड़ स्थित श्रीराम सिनेमा के पास दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक कथा पाण्डाल में शामिल होकर धर्मज्ञान ग्रहण करने का आग्रह किया है।
G-W2F7VGPV5M