शिवपुरी में 3 दिनों तक रहेगा ठंड का अटैक, शहर ओर अंचल के पारे में 2 डिग्री का अंतर- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
पश्चिमी विक्षोभ की विदाई के कारण शिवपुरी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी का अटैक रिटर्न हो गया है। जिले में कई स्थानो पर ओस बर्फ के रूप में मिली है। शिवपुरी शहर का न्यूनतम पारा 4 डिग्री रहा है वही ग्रामीण क्षेत्रो में यह पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

शहर से 6 किमी दूर कृषि विज्ञान केंद्र पर रविवार को रात का पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालात यह रहे कि शहर के बाहर स्टेडियम और पोहरी बाईपास क्षेत्र में रविवार की सुबह बर्फ जमी नजर आई। शीतल लहर की वजह से तापमान में अचानक ज्यादा गिरावट आई है।

शिवपुरी शहर में रविवार को अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री और न्यूनतम 11.4 डिग्री सेल्सियस था। यानी चौबीस घंटे में न्यूनतम पारे में 4.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

तीन दिनों से मौसम में काफी बदलाव आया है। सर्द हवाएं चलने से पारा गिरता ही चला जा रहा है। इसी के चलते रविवार को पिपरसमा रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर अधिकतम पारा 18.3 और न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है।

आने वाले 3 दिनों तक रहेगा ठंड का अटैक

मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार ठंड का अटैक तीन दिन और रहेगा,इसके बाद धीरे धीरे नीचे और ऊपर के पारे में उछाल आना शुरू हो जाऐगा। आज सोमवार को धूप खिली रहेगी और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहेगा वही मंगलवार को नीचे और ऊपर के तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि हो सकती है,बुधवार से ठंड से राहत मिलनी शुरू हो जाएगा बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री रहेगा,गुरुवार से तापमान में उछाल आएगा अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है।
G-W2F7VGPV5M