शिवपुरी में रेड क्रॉस शुरू करेगा पॉलीक्लिनिक, डॉक्टरों की सेवाएं, आधी रेट में जांच भी- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
बुधवार से रेड क्रॉस के पॉलीक्लिनिक की शुरुआत कल्याणी धर्मशाला में हो जाएगी यहां पर शाम 5 बजे से 8 बजे तक डॉक्टर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें समाधान देंगे वही 50 फीसदी रियायती दर पर यहां पैथोलॉजिकल जांच सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। रेड क्रॉस सचिव समीर गांधी ने बताया कि शिवपुरी की नई कार्यकारिणी द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद विगत 8 महीनों में कई उल्लेखनीय कार्य किए।

एक नया सेवा प्रकल्प रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें जन सहयोग और दीवान परिवार कत्था मिल ने पुरानी जर्जर अवस्था में बिल्डिंग का जीर्णोद्धार कर उसमें आधुनिक एवं सुसज्जित पॉलीक्लिनिक पैथोलॉजी लैब और अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी क्लिनिक का प्रारंभ किया जा रहा है। इस पॉलीक्लिनिक में विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। पैथोलॉजी लैब जो दिल्ली सी आर एल से संबंधित है लगभग आधे मूल्य पर शरीर की सभी जांच करवाई जा सकेगी, अल्ट्रासाउंड सेंटर भी आधे मूल्य पर कार्य करेगा।

अत्याधुनिक पॉलीक्लिनिक का लोकार्पण मध्य प्रदेश की खेल एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा गत 24 नवंबर को किया गया। रेड क्रॉस के भवन जिसे नगर में कल्याणी धर्मशाला के नाम से पुकारा जाता था। इस भवन का नाम अब कैलाश वासी राजमाता श्रीमंत विजयाराजे सिंधिया रेड क्रॉस परिसर कर दिया गया है। यह क्लीनिक 7 दिसंबर से शाम 5 से 8 बजे तक कार्य करेगा।
G-W2F7VGPV5M