EOW ने मांगी नगर पालिका CMO से शिवपुरी के कॉलोनाइजर के विकास शुल्क की जानकारी- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
EOW ने एक पत्र जारी कर शिवपुरी नगर पालिका सीएमओ को एक पत्र जारी किया हैं। इस पत्र के माध्यम से जांच एजेंसी ने जानकारी मांगी है कि शिवपुरी में 2016 से 2022 तक आपके कार्यालय ने कितना विकास शुल्क और अन्य शुल्क जमा करने के बाद कॉलोनाइजर को अनुमति दीए उसकी सूचना हमें दें। और ऐसे कितने कॉलोनाइजर हैं जिन्होंने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग गुना में अपना पंजीयन कराया है।

एडवोकेट विजय तिवारी द्वारा अब से 6 महीने पहले नगर पालिका सीएमओ शैलेश अवस्थी और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों से अवैध कॉलोनाइजर पर की गई कार्रवाई और पंजीकृत कॉलोनाइजर की संख्या सहित कई जानकारियां मांगी थी। एडवोकेट तिवारी की माने तो यह जानकारियां उन्हें उपलब्ध नहीं हो सकी इसलिए सारा मामला उन्होंने अवैध रूप से करोड़ों रुपये के हेरफेर का था, इस वजह से इसकी शिकायत ई ओ डब्ल्यू को की गई।

जिसमें ई ओ डब्ल्यू ने इस मामले को संज्ञान में लेकर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग गुना और नपा को सूचना पत्र जारी कर 13 दिसंबर तक जवाब मांगा है। जिसमें जांचकर्ता अधिकारी डॉक्टर जय सिंह यादव ने पूछा है कि 2016 से 2022 तक कितने कॉलोनाइजर ऐसे हैंए जिन्होंने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में अपना पंजीयन कराया, डायवर्सन और अन्य शुल्क जमा करने की अनुमति ली। साथ ही ऐसे कितने कॉलोनाइजर हैं जिन्होंने नगरपालिका में विकास शुल्क के साथ अन्य शुल्क जमा कर विधिवत लाइसेंस लिया।
G-W2F7VGPV5M