बाबा साहब ने अपना जीवन देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिया: जिलाध्यक्ष राजू बाथम- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
डॉ. भीमराव अंबेडकर बाबा साहब अद्वितीय और असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना जीवन देश के लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिया। देश के ऐसे व्यक्ति जो अंतिम छोर पर निवास करते हैं अंतिम छोर के जिन्हें हम कहते हैं जो विकास से पीछे थे, जिनकी शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति एक प्रकार से नगण्य थी। उनके विकास और उनके उत्थान के लिए बाबा साहब अनवरत, आजीवन लगे रहे और देश के गुलामी के काल से लेकर देश की आजादी के बाद तक उन्होंने सिद्धांत और मूल्य की राजनीति अपनाई। 

देश में सामाजिक महापरिवर्तन के द्वारा समरसता स्थापित करने में महान योगदान के लिए देश सदैव बाबा साहब का ऋणी रहेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने अंबेडकर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 25 शिवपुरी में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा देश के संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान बाबा साहब की प्रतिमा पर सभी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।

जिलाध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि बाबा साहब ने सिद्धांत और मूल्यों की राजनीति को अपनाते हुए अछूतों द्धार के साथ—साथ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के वर्ग को न केवल संवैधानिक अधिकार दिलाए बल्कि उनके जीवन में शैक्षणिक और सामाजिक, राजनीतिक जागरूकता किस प्रकार से मिले उसके लिए भी उन्होंने न केवल सामाजिक तौर पर बल्कि संवैधानिक तौर पर नियम भी बनाए, संसद में भी लड़ाई लड़ी और भारत के संविधान के संविधान समिति में भी उन्होंने ऐसे हमारे अनुसूचित जाति के भाई—बहनों के विषय में अपनी बात रखी। इसलिए आज बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ सर्वत्र हमारे मध्यप्रदेश में ही नहीं, शिवपुरी जिले में ही नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भाजपा का अनुसूचित जाति का मोर्चा सर्वत्र बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित करके निचले स्तर की बस्तियों में संपर्क भी कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के भाई—बहनों से संपर्क करते भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं, जन हितैषी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरवीरसिंह रघुवंशी ने कहा कि वह अपने आपको धन्य मानते हैं जब वह बाबा साहब के कार्यक्रम में जाते हैं। शुरुआत के दिनों में मैंने राजनीति अनुसूचित जाति बस्ती से की। मुझे यह कहने में गर्व भी महसूस होता है कि उस वर्ग ने हमेशा मुझे ताकत दी है, मेरी पहचान बनाई, विरीत परिस्थितियों में भी मेरा साथ दिया। बाबा साहब के संदेश पढ़ो, शिक्षित बनो, संगठित बनो के संदेश को हम गांव—गांव तक पहुंचाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डॉ. वीरसिंह सगर द्धारा किया गया। इस अवसर पर जिल मंत्री मुकेशसिंह चौहान, कार्यालय मंत्री व जनभागीदारी अध्यक्ष अमित भार्गव, जिला पंचायत सदस्य अवधेश बेड़िया, जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडोतिया, महेश लोधी, अनु. जाति मोर्चा के महामंत्री खेमराज मोर्य, मलखानसिंह परिहार, दीपक शाक्य, मजबूतसिंह परिहार, धर्मेंद्र कोली जिला उपाध्यक्ष, नीरज खटीक, नेतराम शाक्य, बबीता किचोलिया, राहुल खटीक, कुसुम जाटव, उषा परिहार, जिला मंत्री वीरसिंह जाटव कोलारस मंडल, दीपक जाटव, मिट्टू जाटव, अनीज चौधरी, दीपक खटीक, सुखवीर जाटव, रवि परिहार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद बस्ती में संपर्क अभियान चलाकर सरकार द्धारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी व जनहितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर पत्रक का वितरण किया।
G-W2F7VGPV5M