काल भैरव प्राण प्रतिष्ठा-नौ कुंडीय महायज्ञ और भागवत कथा का महा भंडारा संपन्न: केपी सिंह भी पहुंचे- khaniyadhana News

NEWS ROOM
खनियांधाना।
खनियाधाना के मार बगीचा मंदिर पर पिछले 27 नवंबर से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं श्री काल भैरव प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जा रहा था जिस के उपलक्ष में मंगलवार 6 दिसंबर को पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया भागवत कथा वाचक बाल संत सुमन सरकार जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा संपन्न की गईं।

यह महायज्ञ पंडित रामनरेश त्रिपाठी जी के द्वारा नौ कुंडीय महायज्ञ संपन्न किया गया इस नौ कुंडीय महायज्ञ में 26 जोड़ों के साथ भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने महायज्ञ में पूर्णाहुति दी, नौ कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी बहुत ही फलदाई माना जाता है। इस यज्ञ के दौरान प्रातःकाल से ही वेद ऋचाओं व श्री सूक्त पाठ का वाचन करने से आसपास का बाहरी वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण हो जाता है।

यज्ञ का आयोजन यज्ञ लौकिक और पारलौकिक दोनों ही प्रकार से सभी के लिए हितकारी है। यज्ञ से वर्षा होती हैए वर्षा से अन्न पैदा होता हैए जिससे संसार का जीवन चलता है। वायुमंडल में मंत्रों का प्रभाव पड़ता है जो प्राकृतिक घटनाएं जैसे. भूकंप, ओलावृष्टि, हिंसात्मक घटनाओं का शमन होता है क्योंकि यज्ञ शब्दब्रह्म है।

यह भंडारे का आयोजन मुख्य यजमान हीरालाल झा की ओर से किया गया इस महायज्ञ में कमेटी में कौशलेंद्र प्रताप सिंह जूदेव हीरालाल झा डॉ हेमंत सिंह राजपूत एउत्तम झाए दिनेश कुमार झा पत्रकार इंदर सिंह यादव हरिप्रसाद झा , मेवालाल झा,उदय सिंह यादव वीरेंद्र सिंह यादव, हजारीलाल झा, महेंद्र झा गोलू, दिनेश झा, सहदेव जैन,इमरत लाल परिहार शिक्षक, दीपक यादव,माधौसिंह कुशवाहा,एवं अन्य सहयोगियों की अहम भूमिका रही।
G-W2F7VGPV5M