सुअर मारने के फंदे में फसकर मर गया तेंदुआ, फसल बचाने लगाया था किसान ने- khaniyadhana News

NEWS ROOM
खनियाधाना।
जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए दो किसानों ने फंदा लगा दियाए लेकिन गलती से तेंदुआ आकर शिकार हो गया। वन विभाग ने हिंडोराखेड़ी के जंगल से लाश बरामद करने के बाद मंगलवार को दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर लिया है।

पिछोर रेंजर अनुराग तिवारी ने बताया कि तेंदुए की मौत के मामले में सुरेश उम्र 36 साल पुत्र मिश्री जाटव और छोटेलाल उम्र 29 साल पुत्र गनपत जाटव निवासी ग्राम हिंडोराखेड़ी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में तेंदुए की मौत के लिए जिम्मेदार माना है। दोनों का कहना है कि जंगली सूअर आकर रात में हमारी फसल आकर चौपट कर जाते थे। 

मूंगफली के बाद अब सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे। सूअरों का शिकार करने के लिए क्लच वायर का फंदा बनाकर लगा दिया। इस फंदे में सूअर की बजाय तेंदुआ फंस गया। इसलिए घबराकर घर भाग गए। बाद में तेंदुए की मौत हुई तो चुपके से जंगल में दूर जाकर शव फेंक आए। दोनों आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
G-W2F7VGPV5M