समाजसेवी स्वः एनपी शर्मा का बैराड़ में मनाया जाएगा जन्मोत्सव- Bairad News

NEWS ROOM
बैराड़।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ;इकाई मप्र के द्वारा आज बैराड़ में स्थित व्यास कोठी पर स्वः एनपी शर्मा की 66 वीं जन्म जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नरेंद्र बिरथरे, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेन्द्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे

उक्त बात की जानकारी ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री युवा भाजपा नेता एनपी शर्मा के पुत्र रवि शर्मा द्वारा बताया कि ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश तिवारी, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पाण्डेय एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा एचवाड़ा, संभागीय अध्यक्ष ग्वालियर राजकुमार शर्मा, एवं प्रदेश महामंत्री आशुतोष जैमिनी उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर सभी विप्र बंधुओं द्वारा भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर समाजसेवी एवं वरिष्ठ नेता एनपी शर्मा का जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और उनके संस्मरणों को भी याद किया जाएगा। क्योंकि पोहरी की राजनीति में वह काफी सक्रिय रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने शिवपुरी कृषि उपज मंडी में अध्यक्ष रहते हुए किसानों के हितों की लड़ाई भी हमेशा लड़ते रहते थे।
G-W2F7VGPV5M