कोलारस के उत्कर्ष ने स्टेट लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किया प्रथम स्थान प्राप्त- kolaras News

NEWS ROOM
कोलारस।
कोलारस की गायत्री कॉलोनी में निवासरत शिक्षक विक्रम व्यास और अर्चना व्यास के सुपुत्र उत्कर्ष व्यास ने नरसिंहपुर जिले में आयोजित वॉलीबॉल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर कोलारस का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।

शासकीय मॉडल स्कूल कोलारस मे अध्ययनरत उत्कर्ष व्यास का चयन शिवपुरी जिले से वॉलीबॉल प्रतियोगिता हेतु राज्य स्तर पर हुआ था। नरसिंहपुर मे आयोजित 66 वे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों में व्यास ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

उक्त आयोजन मे प्रथम आने पर वहां की जिलाधीश सुश्री रिजु बाफना ने खुद अपने हाथो से उन्हे ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। उत्कर्ष व्यास की सफलता पर उन्हे कोलारस के गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है । बधाई देने वालों में हरीश भार्गव,सुशील काले, विवेक व्यास,राहुल शर्मा, संजू शर्मा, मुकेश गौड़ मुकेश रघुवंशी, विशोक व्यास, धीरेंद्र शिवहरे, मनोज शिवहरे, इमरान अली, अनंत सिंह जात, दीपक वत्स, दिलीप जैन, रोहित, अंकेश, मुकुल पाण्डेय सहित सभी पत्रकार बंधुओं ने बधाई दी है।
G-W2F7VGPV5M