शिवपुरी में कांग्रेसी पार्षदों का विरोध का 5वा दिन, आज भी लगाई शहीद बिरसा मुंडा पार्क में झाड़ू- Shivpuri News

NEWS ROOM
शिवपुरी।
शिवपुरी नगर पालिका परिषद के कांग्रेसी पार्षद लगातार शहर में चरम.राई हुई सफाई व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेसी पार्षद वार्डों में रोजाना झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।मंगलवार को शहीद बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 36 में पहुंचकर बिरसा मुंडा पार्क में झाड़ू लगाई, और सभी ने शहीद बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

इस अवसर पर शशि आशीष शर्मा नेता प्रतिपक्ष, संजय गुप्ता पार्षद वार्ड क्रमांक 4, मोनिका सीटू वार्ड क्रमांक 6 ,निर्मला सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 2 , ममता वायसराम धाकड़ पार्षद वार्ड क्रमांक 15, निशांत आरिफ़ खान पार्षद वार्ड क्रमांक 24, एम डी गुर्जर पार्षद वार्ड क्रमांक 36 ,मक्खन आदिवासी पार्षद क्रमांक 16, गोमती अशोक खन्ना पार्षद वार्ड क्रमांक 32, कमला किशन पार्षद वार्ड क्रमांक 30 और निर्दलीय पार्षद कृष्णा वीरेंद्र नागर उपस्थित थे।

सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर अड़े है कांग्रेसी पार्षद

नपा प्रशासन ने शिवपुरी के 39 वार्डों में प्रत्येक वार्ड के लिए 4 सफाई कर्मचारी तैनात किए हैं। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि इतने बड़े वार्ड की सफाई की व्यवस्था संभालना महज चार कर्मचारियों के बस की बात नहीं है। भले ही 4 सफाई कर्मचारी पूरी मेहनत के साथ सफाई करें तब भी पूरे वार्ड में सफाई नहीं हो पाती है। इसी के चलते वार्डों में सफाई व्यवस्था चरम-राई हुई है। इसी के चलते वार्ड वासियों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

नपा प्रशासन से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने को लेकर मांग की गई थी। लेकिन नपा ने सफाई कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई। जिस वजह से वह हर रोज शहर के वार्डों में जाकर झाड़ू लगाकर अपना विरोध दर्ज करा रही है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद शशि शर्मा का कहना है जब तक नगरपालिका प्रशासन शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को पटरी पर नहीं लाता है तब तक सभी कांग्रेसी इसी प्रकार से अपना विरोध करते रहेंगे।
G-W2F7VGPV5M