Shivpuri News- किसान भाई अपनी खरीफ फसलों का पंजीयन अपने मोबाइल से करे,पढ़िए खबर

शिवपुरी। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन करने के लिए किसानों की सुविधा हेतु किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है।

अब किसान स्वयं के मोबाइल से घर पर बैठक पंजीयन कर सकेंगे। किसानों को पंजीयन केंद्रों में लाइन लगाकर पंजीयन की झंझट से मुक्ति मिलेगी। किसान द्वारा अब 21 अक्टूबर तक पंजीयन कराया जा सकता है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था के लिए किसानों के लिए स्वयं के मोबाइल अथवा कम्प्यूटर से पंजीयन हेतु निर्धारित लिंक पर जाकर ग्राम पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, पूर्व वर्षों की भांति सहकारी समिति, एसएचजी एफपीओ एफपीसी द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर पंजीयन की निशुल्क व्यवस्था की गई है।

किसानों को सशुल्क के साथ पंजीयन व्यवस्था के लिए एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क पर, लोक सेवा केन्द्र पर एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे से किया जा सकता है।