Shivpuri News, सीमा की मौत के मामले में डॉ एके राय गिरफ्तार,पढ़िए पूरा मामला

Adhiraj Awasthi

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी कस्बे से डॉ ए के राय की गिरफ्तार की खबर मिल रही है,उक्त झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के कारण बीते 1 जनवरी को एक 27 साल की महिला की मौत हो गई थी। महिला केवल सर्दी जुकाम का इलाज कराने आई थी,लेकिन  डॉक्टर के एक गलत इंजेक्शन के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई थी।  

जानकारी के अनुसार पोहरी थाना सीमा में आने वाले गांव मचा देवरी निवासी सीमा जाटव 27 वर्ष, पत्नी बंटी जाटव, को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। 1 जनवरी 2026  की दोपहर पति बंटी जाटव अपनी पत्नी सीमा को इलाज के लिए पोहरी स्थित चाँदसी क्लिनिक लेकर आया था, यहाँ क्लिनिक संचालक ए.के. राय ने महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया।

इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद सीमा की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आनन-फानन में पोहरी का चांदसी डॉक्टर अपने ही वाहन से सीमा को एक निजी अस्पताल लेकर आया,जहां उसकी गंभीर हालत देख इलाज करने से मना कर दिया गया था। इस गंभीर स्थिती को देख डॉ एके राय फरार हो गया था। बाद में सीमा के परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां जिला अस्पताल में ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टरों ने सीमा के परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया था,परिजनों ने आरोप लगाया था कि झोला छाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन के कारण सीमा की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इस घटना के 43 दिन बार झोलाछाप डॉक्टर एके राय को पोहरी पुलिस ने गिरफ्तार कर करते हुए  न्यायालय में पेश किया, जहाँ से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। यह घटना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिकों और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ एक बड़ी चेतावनी है।