सिंधिया की पहल पर Shivpuri में स्वास्थ्य महाकुंभ, सभी ध्यान से पढ़े और देश के स्पेलिस्ट डॉक्टरो का नि:शुल्क लाभ ले

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी-गुना के क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिवपुरी में स्वास्थ्य महाकुंभ का आयोजन कराया जा रहा है। यह शिविर मप्र शासन,श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन और रोटरी क्लब के संयुक्त प्रयास से लगाया जा रहा है। इस शिविर की मुख्य विशेषता यह रहेगी,इस शिविर मे जिला अस्पताल में सबसे पहले त्रिस्तरीय स्क्रीनिंग शिविर लगाया जाऐगा। इस शिविर में मरीज को शिवपुरी से लेकर दिल्ली स्तर पर निशुल्क इलाज की सुविधा होगी,साथ में सभी प्रकार की जांच मुफ्त रहेगी,शिवपुरी में आयोजित स्वास्थ्य महाकुंभ में 200 डॉक्टर की उपस्थिति रहेगी,इसमें से देश के नामी स्पेल्स्टि डॉक्टर मौजूद रहेगें।  

इस मिशन के तहत राजधानी दिल्ली, मुंबई, इंदौर और भोपाल जैसे महानगरों से लगभग 200 विशेषज्ञ डॉक्टर शिवपुरी पहुंचेंगे। शिविर के दौरान प्रतिदिन 10 हजार मरीजों के परीक्षण का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि शिविर में परामर्श के साथ-साथ सभी प्रकार की पैथोलॉजी जांचें, एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई पूरी तरह से निशुल्क रहेंगी।

व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए जिलाधीश रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजय ऋषीश्वर ने बताया कि मरीजों के चयन के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है है प्रथम चरण में आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर सर्वे कर गंभीर मरीजों की सूची तैयार की जा रही है। दूसरे स्तर पर विकासखंड स्तर पर प्राथमिक स्क्रीनिंग की जाएगी। वही तृतीय चरण (जिला स्तरीय कैंप): 26, 27 और 28 फरवरी को जिला चिकित्सालय में अंतिम स्क्रीनिंग कैंप लगेगा, जहां मरीजों की केस शीट तैयार की जाएगी।

भीड़ के प्रबंधन और त्वरित जांच के लिए जिले के सभी नर्सिंग होम, निजी विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैथोलॉजी सेंटरों से अनुबंध किया जा रहा है। स्थानीय डॉक्टर सामान्य मरीजों का उपचार करेंगे, ताकि दिल्ली से आने वाले विशेषज्ञ केवल उन्हीं गंभीर मामलों पर ध्यान केंद्रित कर सकें जिन्हें सर्जरी या विशेष चिकित्सा की आवश्यकता है।

इस स्वास्थ्य महाकुंभ के कोऑर्डिनेटर सम्पर्क सूत्र हरवीर रघुवंशी ने कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की पहल पर शिविर हो रहा है। लक्ष्य जरूरतमंद तक पहुंचना है। इलाज मुहैया कराना है। कैंप में सर्जरी, गंभीर बीमारियों से चिन्हित रोगों की सूची बनेगी। जिन मरीजों का उपचार जिला चिकित्सालय स्तर पर संभव होगा, उनका उपचार यहीं होगा। जिनका उपचार मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव होगा, उन्हें वहां भेजा जाएगा। जिनका उपचार जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज स्तर पर संभव नहीं है, उनकी अलग सूची बनेगी। ऐसे मरीजों का उपचार 17 मार्च से 24 मार्च तक शिविर में देश के मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल से आने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे।

हरवीर सिंह रघुवंशी पूर्व मंडी अध्यक्ष, सदस्य जिला विकास सलाहकार समिति का कहना है कि इस शिविर में नई दिल्ली के अपोलो मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जी. वी. पंत, सर गंगाराम हॉस्पिटल मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट, बत्रा हॉस्पिटल एवं इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगीयों का परीक्षण एवं उपचार किया जावेगा।

मेडिकल कैम्प में विभिन्न बीमारियों सहित हृदय रोग, ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर मानसिक रोग, लकवा, शुगर, पेट की विभिन्न बीमारियां बाल एवं शिशु रोग, नेत्र रोग महिला एवं प्रसूति रोग, नाक, कान गला रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, न्यूरोलॉजी, कटे फटे होंठ एवं तालू, क्लब फुट (टेढ़े मेढे पैर) बच्चों के दिल में छेद एवं गंभीर बीमारियों का परीक्षण एवं निःशुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे,शिवपुरी के जनमानस असुविधा से बचने के लिए आज ही अपना पंजीयन आज ही करा ले।