शिवपुरी,पाल बाबा की मौत, उसे क्या पता यह कुआं नही वो अपनी कब्र खुदवा रहा हैं

Adhiraj Awasthi

करैरा। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले गांव में दबरा गांव में एक बुजुर्ग की कुंए में गिरने से मौत हो गई। बुजुर्ग आधी रात इस कुंए मे गिर गया था। यह कुंआ मृतक ने 50 साल पूर्व स्वयं ने अपनी देखरेख मे खुदवाया था। परिजन विलाप करते हुए कह रहे थे कि किसी को क्या पता कि 50 साल पूर्व अपनी ही कब्र खुदवा रहा था।

जानकारी के अनुसार करैरा थाना की सीमा में आने वाले दबारा गांव में निवास करने वाले  दियालु पाल उम्र 96 वर्ष पुत्र अमरजू पाल रविवार की रात  शौच के लिए घर से बाहर निकले थे। रात का अंधेरा होने के कारण वह रास्ते का अंदाजा नहीं लगा सके और अचानक पैर फिसलने की वजह से वह घर के पास ही स्थित पुराने कुएं में जा गिरे।

जब बुजुर्ग काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। रात भर उनकी तलाश की गई, लेकिन अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह जब परिजनों ने कुएं की ओर जाकर देखा, तो उन्हें दियालु पाल का शव पानी में उतराता हुआ मिला। इस दृश्य को देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

50 साल पुरानी यादों से जुड़ा था कुआं
परिजनों के मुताबिक, यह कुआं कोई साधारण जल स्रोत नहीं था। मृतक के परिजन रामनिवास पाल ने भारी मन से बताया कि लगभग 50 साल पहले दियालु पाल ने स्वयं की देखरेख और मेहनत से इस कुएं का निर्माण करवाया था। उन्हें क्या पता था कि पांच दशक बाद उनकी मृत्यु का कारण वही कुआं बनेगा।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (PM) कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को आगे जांच मे लिया हैं।