पंचर जोड़ने को लेकर फोड़ दिये आपस में एक दूसरे के सिर, 4 घायल दो झांसी रैफर- karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम समोहा से आ रही है। जहां आज पंचर जुड़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवार हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गय है। घायलों को उपचार के लिए करैरा के स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां दो की हाला गंभीर देखते हुए झांसी रैफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ठाकुरदास पुत्र कुंअरलाल लोधी की समोहा में पंचर की दुकान है। बीते रोज वह अपनी दुकान पर बैठा था। तभी महेश पुत्र भूरा पाल उम्र 40 साल निवासी टोडा पवार अपने मोसेरे भाई कप्तान पुत्र जगदीश पाल निवासी चंद्रपठा पंचर जुडाने इस दुकान पर रूके। जहां पंचर जुड़ाने के दौरान दोनों में यहां विवाद हो गया। यह विवाद देख ठाकुरदास का बेटा रोहित भी आ गया और दुकान में से सरिया निकालकर हमला बोल दिया।

यह हमला देख महेश और उसके भाई ने भी वही से लाठियां उठाकर उनपर भी हमला बोल दिया। दोनों और से जमकर मारपीट के बाद दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां दोनों भाईयों की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झांसी रेफर कर दिया। पुलिस झांसी जाकर दूसरे पक्ष की और से एफआईआर दर्ज कर रही है।
G-W2F7VGPV5M