शिवपुरी। खबर फिजिकल थाना क्षेत्र से आ रही है कि थाना क्षेत्र में एक 52 वर्षीय महिला के के साथ हुए बलात्कार का मामला दर्ज किया हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि अपने 2 लाख रूपए वापस लेने के लिए उसके घर गई थी उसने बलात्कार किया और लगभग 30 लाख रूपए डरा धमकाकर ले लिए है। फिजिकल थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व अवैध वसूली का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक देहात थाना क्षेत्र में रहने वाली 52 साल की महिला ने फिजिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका पड़ोसी MPEB के रिटायर्ड कर्मचारी मनीराम भार्गव उसे अपने नए मकान विष्णु मंदिर के पास मोहन नगर में ले गया।
मनीराम ने अपने काम के लिए पांच साल पहले 2 लाख रुपए उधार लिए थे। फिर दो माह बाद एक लाख रुपए ले लिए। 27 नवंबर 2017 को पैसों के लिए फोन लगाया तो मनीराम ने अपने मोहन नगर स्थित घर पर पैसे देने के बहाने बुलाया।
जब घर पहुंची तो दोपहर करीब 3 बजे मनीराम ने गलत काम किया और फिर पूरे शहर में बदनाम करने की धमकी देकर कहा कि अब मुझसे पैसे नहीं मांगना। बदनाम करने की धमकी देकर धीरे.धीरे करके 30 लाख रुपए ले लिए। पुलिस ने मनीराम भार्गव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कृपया हमें फॉलो/सब्सक्राइब कीजिए