सुसराल में खाट पर सो रहा था दमाद सांप ने काटा, विवाहिता को भी डसा: दोनों की मौत- Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शिवपुरी जिले में दो अलग अलग स्थानों पर सर्प के डसने की घटनाएं सामने आईं है। जिसमें सांप ने एक नहीं दो दो बार काटा है। एक घटना में अपने बच्चों के साथ ससुराल आए दामाद की मौत हुई है। वहीं दूसरी घटना में ससुराल में घर का कार्य कर रही विवाहिता की मौत भी सांप के काटने से हुई है। इन दोनों घटना में सांप ने महिला और पुरुष को नहीं दो दो बार काटा है। जिससे दोनों की मौत हो गई।

पहली घटना पिछोर तहसील के उमरी में घटित हुई जहां खोड़ चौकी क्षेत्र के वीरा ग्राम का रहने वाला 31 वर्षीय वीरसिंह जाटव पुत्र कोमलिया जाटव अपने बीबी बच्चों के साथ अपनी ससुराल उमरी आया हुआ था। वीरसिंह रात में अपनी ससुराल में खाट पर सोया हुआ था इसी दौरान वीरसिंह की को खाट पर चढ़कर सांप ने काट लिया।

सांप के काटते ही वीरसिंह की नींद खुल गई इसी दौरान उसने सांप को अपने हाथ से पकड़ लिया सांप ने इसके बाद वीरसिंह के हाथ में भी काट लिया वीरसिंह ने सांप के काटने की बात अपनी पत्नी बताई जिसके बाद वीरसिंह की तबियत खराब होने लगी वीरसिंह को उसके ससुराली शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चार दिन पहले ही वीरसिंह अपनी ससुराल आया था वीरसिंह के दो लड़के सहित एक लड़की है पुलिस ने मर्ग कायम जांच शुरू कर दी है।

दूसरी घटना रन्नौद थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 की रहने वाली 30 वर्षीय रचना पत्नी सुरेश कुशवाह घर का काम कर रही थी इसी दौरान उसे सांप ने एक बार नहीं दो दो बार काट लिया जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गई परिजन महिला को रन्नौद के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने मिलने के अभाव में उपचार न हो सका परिजन जब तक उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल लेकर पहुचे परन्तु अस्पताल में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया।